Breaking News

दिव्यांगजन पंजीकरण कराने के बाद वैक्सीन लगवा सकेंगे

 

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :- कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार रूकने के बाद अब यह फिर से सिर उठाने लगा है। बढ़ते खतरे के मददेनजर अब दिव्यांगों और एसिड अटैक पीड़ितों को वैक्सीन देने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके तहत हाई डिपेंडेंट दिव्यांगजन और ऐसे एसिड अटैक के पीड़तों, जिनकी सांस नली इत्यादि क्षतिग्रस्त हो गई हों, उन्हें वैक्सीन दी जाएगी। इसके अतिरिक्त अब मानसिक रोग पीड़ितों, नेत्रहीनों और बधिरों को भी कोविड-19 वैक्सीन (Covid 19 Vaccine ) लगाने का निर्देश जारी हुआ है। F.no 34-03/2021-DD-III GoI date 26-04-2021under secretary DK panda हo सभी लोग अपना दिव्यांग सर्टिफिकेट दिखाकर कोविन पोर्टल पर, आरोग्य सेतु एप पर या फिर किसी कॉमन सर्विस सेंटर में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में समर्थ नहीं हैं, किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में जाकर आसानी से काउंटर पर पंजीकरण कराने के बाद वैक्सीन लगवा सकेंगे।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …