भारत ने फिलिस्तीन के दिव्यांगों को प्रदान किया कृत्रिम अंग जिससे उनके जीवन में गति और प्रगति आए।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) भारत ने फिलिस्तीन के अबू रेया पुनर्वास केंद्र में एक कृत्रिम अंग फिटमेंट शिविर का आयोजन किया, इस पहल से 600 फिलिस्तीनियों को लाभ होने की उम्मीद है, और एक राष्ट्रीय प्रिंटिंग प्रेस भी शुरू की गई। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस)-जयपुर के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन विदेश मंत्रालय (एमईए) के कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव औसाफ सईद और फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्री माई कैलेह ने किया। शुक्रवार को फिलिस्तीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करने वाले सईद ने प्रधान मंत्री मोहम्मद इब्राहिम शतयेह, विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी और राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार माजदी खाल्दी से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, “सईद की यात्रा ने फिलिस्तीन के लोगों को भारत के निरंतर विकासात्मक समर्थन की पुष्टि की।”भारत की विकास सहायता के हिस्से के रूप में, सईद ने सुरदा में फ़िलिस्तीन के राष्ट्रीय प्रिंटिंग प्रेस की भी स्थापना की और बिरज़ित में भारत-फ़िलिस्तीन टेक्नो पार्क का दौरा किया, साथ ही महिला सशक्तिकरण केंद्र (तुराथी) और फ़िलिस्तीन राजनयिक संस्थान के परियोजना स्थलों का भी दौरा किया।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …