Breaking News

दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत केंद्र सरकार के आदेश पर नेशनल हाईवे से स्पीड ब्रेकर हटाने का सिलसिला शुरू

सर्वप्रथम न्यूज़  : दिव्यांगों को मिलेगा बहुत राहत अब दिव्यांग वाहन भी आसानी से नेशनल हाईवे पर चल पाएंगे तोशियास सचिव सौरभ कुमार का प्रयास से संभव हो पाया है केंद्र सरकार नेनेशनल हाईवे से स्पीड ब्रेकर हटाने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद प्रशासन की तरफ से स्पीड ब्रेकर हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है।योजना के तहत खासतौर से टोल प्‍लाजा पर सड़क यातायात को सुगम और ब्रेकर फ्री बनाया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि नेशनल हाईवे को इस तरह डिजाइन किया जाएं, जिससे उस पर वाहन बिना किसी अवरोध के तीव्र गति से चल सकें। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकारण (एनएचएआई) के क्षेत्राधिकार में स्पीड ब्रेकर हटाने से वाहनों की सामान्य गति सुनिश्चित हो पाएगी।स्पीड ब्रेकर के हटने से ईंधन की बचत हो सकेगी। वाहनों की रफ्तार को एक समान रखने में मदद मिलेगी। वाहन का माइलेज बढ़ सकेगा। यात्रियों को सफर के दौरान असुविधा का कम सामना करना पड़ेगा। नेशनल हाईव पर विशेष रूप से एंबुलेंस और वृद्धजनों के अलावा अस्‍वस्‍थ लोगों को लाने, ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही आसान हो सकेगी। स्पीड ब्रेकर हटने से प्रदूषण में भी कमी आएगी।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …