चिंता/ घर के एलपीजी गैस से भी हो सकती है बीमारियां

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : घर में उपयोग में आने वालेएलपीजी सिलेंडर से कैंसर का खतरा जाहिर किया गया है। इसे लेकरबॉम्बे हाईकोर्ट में पैलेडिन पेंट एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड (Paladin Paints and chemicals pvt Ltd) की तरफ से एक याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि एलपीजी सिलेंडर के कोटेड में इस्तेमाल किए जाने वाले प्राइमर में जिंक क्रोमेट यूज होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है और इससे कैंसर होने का खतरा है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय को एक निर्देश जारी किया है और इस संबंध में जबाव दाखिल करने को कहा है। याचिकाकर्ता के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर आमतौर पर हर एक हर में इस्तेमाल होता है। ऐसे में इस समस्या पर जल्द निपटारे की अपील की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से एलपीजी सिलेंडर में जिंक क्रोमेट का इस्तेमाल रोकने का मांग की गई है।जस्टिस एस सी धर्माधिकारी और आर आई चांगला की डिविजन बेंच ने केंद्र सरकार को मामले में निर्देश करते हुए कहा कि मामले में याचिकाकर्ता की चिंताओं को गौर किया जाएं और अगर ऐसा है, तो केंद्र सरकार की तरफ से तत्काल कदम उठाएं जाएं।

Check Also

दिव्यांग आरक्षण नियम क्या है ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांग आरक्षण क्यों आया जानते हो? इसके …