Breaking News

कॉल वेटिंग का WhatsApp में आया नया फीचर, ऐसे उठा सकते हैं इसका फायदा

सर्वप्रथम न्यूज़  सौरभ कुमार : चैटिंग का सबसे पॉपुलर एप WhatsApp कई नए फीचर लेकर आ रहा है. डार्क मोड फीचर के बाद अब कॉल के दौरान Call Waiting का फीचर आ रहा है. फिलहाल एंड्रॉयड के लिए ये फीचर्स दिया जा रहा है.इस फीचर के आने के बाद अब

WhatsApp कॉल पर बात करने के दौरान कोई दूसरा कॉल करता है तो कॉल वेटिंग का नोटिफिकेशन मिलेगा. पहले WhatsApp कॉलिंग के दौरान कॉल वेटिंग का कोई ऑप्शन नहीं था और कॉल करने पर नंबर बिजी आता है.

WhatsApp ने कुछ समय पहले यह फीचर iOS यूजर्स के लिए जारी किया था, जिसके बाद अब एंड्रॉयड वर्जन 2.19.357 में कॉल वेटिंग का फीचर जारी कर दिया गया है. WhatsApp अपडेट कर इस फीचर का फायदा उठाया जा सकता था.

Check Also

वोट बैंक की भेंट चढ़ा सामाजिक न्याय संवैधानिक भावनाओं के अपमान पर ‘दिव्यांग’ की चिंता

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …