Breaking News

बिहार सरकार ने नौवीं की पढ़ाई के लिए दिए प्रत्येक पंचायत को 409 करोड़ रुपए की मंजूरी

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : बिहार  के सभी 8386 ग्राम पंचायतों में अप्रैल, 2020 से नौवीं की पढ़ाई शुरू होनी है। इसी को लेकर कैबिनेट की बैठक में 409 करोड़ 47 लाख की स्वीकृति मिली। इनमें 329 करोड़ तत्काल जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसकी स्वीकृत मिली। उक्त राशि से उच्च माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों के 2950 प्रारंभिक विद्यालयों में उपस्कर की खरीद की जाएगी। साथ ही इनमें से 1483 विद्यालयों में 2750 अतिरिक्त वर्गकक्ष और शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। गौरतलब हो कि राज्य में 8386 ग्रांम पंचायतें हैं। शेष पंचायतों में में नौवीं की पढ़ाई पूर्व से ही हो रही है।

भीमबांध वन पथ के लिए 31 करोड़
पथ प्रमंडल मुंगेर के अंतर्गत भीम बांध वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में कुंडास्थान से भीमबाध वन पथ 9.5 किलोमीटर में मिट्टी कार्य, मरमम्मित, छोटी पुलिया आदि के निर्माण के लिए 31 करोड़ 41 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

हर पंचायत में कुंओं का जीर्णोद्धार करेगा पीएचईडी
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) राज्य हर ग्राम पंचायत में एक कुओं का जीर्णोद्धार करेगा। साथ ही उसके समीप एक सोख्ता का निर्माण भी करेगा। इसके लिए कैबिनेट ने 45.67 करोड़ की स्वीकृति दी।

कैबिनेट के अन्य फैसले
धान और सीएमआर अधिप्राप्ति कार्यक्रम के तहत चार हजार कोरड़ का लोन बैंकों से लेने के लिए सरकार ने गारंटी प्रदान की।बिहार कराधान विवाद समाधान नियमावली 2020 के तहत एकमुश्त बकाया कर वसूले जाने की स्वीकृति मिली।विधानसभा के चतुर्दश और विधान परिषद के 193 वें सत्र के सत्रावसान पर मंजूरी मिली।बिहार आपूर्ति सेवा (संशोधन) नियमावली 2020 के गठन की स्वीकृति मिली।

Check Also

“दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 पर बड़ा फैसला आज की खबर पक्का अपडेट नई योजना, नया नियम, बड़ी अपडेट – ग्राउंड रिपोर्ट के साथ सीधा लाइव”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …