Breaking News

मोदी सरकार जल्‍द ला रही है 1 रुपये का नोट, जानिए कैसा होगा डिजाइन और रंग

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : नए नोट 9.7 x 6.3 सेमी के आयताकार साइज का होगा। इस नए नोट पर ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ से ऊपर ‘भारत सरकार’ अंकित होगा।आइए विस्तार से जानते हैं इन नोट्स के फीचर्स के बारे में इस नोट पर वित्त सचिव अतनु चक्रवर्ती का दो भाषाओं में हस्ताक्षर होगा।  नए नोट पर कई तरह के वाटरमार्क होंगे। इसी कड़ी में अशोक स्तंभ तो होगा लेकिन उसके साथ ‘सत्यमेव जयते’ अंकित नहीं होगा। नोट के केंद्र में ‘1’ छिपा हुआ रहेगा। इसी तरह दाहिने साइड में वर्टिकल स्टाइल में ”भारत” लिखा होगा। यह भी छिपा हुआ होगा।  नोट पर एक रुपये के नये सिक्के का रेप्लिका भी होगा।  नए नोट का रंग मुख्य रूप से पिंक और ग्रीन में होगा।

एक रुपये के नोट की कहानी भी बहुत अलग है। यह आज के समय में नोट के रूप में सबसे छोटी मुद्रा है। इसे आरबीआई नहीं बल्कि भारत सरकार जारी करती है। यही वजह है कि एक रुपये के नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर नहीं होता है। एक रुपये के नोट पर देश के वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है।

नवंबर, 1917 में एक रुपये का पहला नोट

एक रुपये के पहले नोट का मुद्रण 30 नवंबर, 1917 को हुआ था। उस नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की फोटो होती थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 1926 में पहली बार एक रुपये के नोट की छपाई बंद हो गई थी। इसे 1940 में फिर से शुरू किया गया। इसके बाद 1994 में एक रुपये के नोट की छपाई फिर से बंद कर दी गई। इसकी शुरुआत एक बार फिर 2015 में हुई।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …