सर्वप्रथम न्यूज़ : तोशियास संस्था सचिव सौरभ कुमार ने प्रमुखता से प्रधानमंत्री जी से एवं सामाजिक कल्याण न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की बात कही थी और इस बात को गंभीरता से लेते हुए माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय और सामाजिक कल्याण न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्यांगों का पेंशन 3 माह के लिए भारत के सभी राज्यों में ₹1000 कर दिया है इसका स्वागत करता है भारत का प्रत्येक दिव्यांग समाज देश में कोरोना वायरस से फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच सरकार ने राहत पैकेज का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत पैकेज का ऐलान करते हुए कहा है कि 20 करोड़ जन-धन खाताधारक महिलाओं को अगले तीन महीने तक 500 रुपए महीने दिए जाएंगे, ताकि घर की जरूरतें पूरी करने में उनकी मदद हो सके। इसके अलावा सरकार ने राहत के तौर पर और भी कई बड़े ऐलान की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत 8 करोड़ महिला लाभार्थियों को तीन महीने तक मुफ्त सिलिंडर दिए जाएंगे, इस दौरान उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा 63 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए रहन- मुक्त ब्याज दोगुना कर 20 लाख रुपए करने का फैसला किया गया। इससे सात करोड़ परिवारों को होगा लाभ मिलेगा। बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को तीन महीने तक 1 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेगा। यह दो किस्तों में दिया जाएगा। 3 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा।ईपीएफ में योगदान देगी सरकार
इसके अलावा सरकार ने संगठित क्षेत्र के लिए भी कई ऐलान किए हैं। अगले तीन महीने तक 12+12 प्रतिशत ईपीएफ में सरकार योगदान देगी। यह वहां लागू होगा जहां 100 से कम कर्मचारी हैं और 90 प्रतिशत कर्मचारी 15 हजार से कम वेतन पाते हैं। सरकार ने बताया कि बिल्डिंग ऐंड कन्स्ट्रक्शन वर्कर फंड से 3.5 रजिस्टर्ड मजदूरों को लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि जो आर्थिक व्यवधान पैदा हुए हैं उसमें 31 हाजर करोड़ के फंड का सदुपयोग किया जाए। कर्मचारियों को भविष्य निधि खाते से 75 प्रतिशत जमाराशि अथवा तीन महीने के वेतन में जो भी कम हो उसे निकालने की अनुमति भी दी गई है।डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख का बीमा कवर
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए जुटे डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपए के बीमा कवर की घोषणा भी की है। वहीं मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी 182 रुपए से बढ़ाकर 202 रुपए की गई है। इससे पांच करोड़ परिवारों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 8.69 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले सप्ताह में दो-दो हजार रुपए का अग्रिम भुगतान करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि राशन की दुकानों से 80 करोड़ परिवारों को 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो दाल तीन महीने के लिये मुफ्त दी जायेगी।
Check Also
अदालतों में ‘फ्रेश केस’ का भी बैकलॉग दिव्यांगों के लिए विशेष ‘सपोर्ट सिस्टम’ की दरकार।
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम करने …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
