मोदी सरकार ने अपने सांसदों को दिया झटका! कोरोना महामारी की वजह से इतने फीसदी कटेगी सैलरी

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बीच देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है. इस बीच केंद्र सरकार कई कदम उठा रहा है ताकि इस महामारी (Pandemic) से देश डटकर लड़ सके. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसपर करीबी से नजर बनाए हुए हैं. सोमवार को उन्होंने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट बैठक की.

इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस दौरान लिए गये फैसलों की जानकारी दी. जावड़ेकर ने बताया कि कैबिनेट ने एक विधेयक पास किया है, जिसके तहत सभी सांसदों की सैलरी 30 फीसदी काटी जाएगी. साथ ही अगले 2 साल तक सांसदों को सांसद निधि की धनराशि नहीं दी जाएगी.

Check Also

​”दिव्यांगजनों के सम्मान में रेलवे की बड़ी हुंकार सर्कुलर 01/2026 से अब रियायती टिकट पर सहायक बदलना हुआ आसान, गरिमापूर्ण सफर की ओर एक ऐतिहासिक कदम!”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारतीय रेलवे के द्वारा दिव्यांग जनों …