Breaking News

कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार और बिहार सरकार के आदेशों का भी खुलेआम उल्लंघन हो रहा है राशन प्रदान करने में

 

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार ने एवं राज्य सरकार ने दिव्यांग गरीब वंचित शोषित लोगों को राशन कार्ड आधार कार्ड पर देने की बात कही और बैंक अकाउंट में 1000 रुपए अतिरिक्त देने की बात कही थी लेकिन बिहार में बहुत वार्ड में इस नियम का कोई पालन होता नहीं दिख रहा है वार्ड पार्षद खुलेआम पटना में इस नियम का उल्लंघन कर रहे हैं आधार कार्ड पर राशन गरीबों को दिव्यांगों को नहीं देने की बात कर रहा है यहां पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की बातों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है और लोगों को उनके मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है जबकि राज्य सरकार ने कहा है की जिनके पास राशन कार्ड नहीं भी हो या वह अप्लाई किया हूं और नहीं मिल पाया हो उन्हें अविलंब आधार कार्ड पर राशन प्रदान की जाए या फिर अगर वह  गरीब है करीब है तो बिना शर्त आधार कार्ड पर उन्हें राशन मुहैया करवाया जाए और उसके जगह पर एक फॉर्म भरवाया जाए लेकिन सभी नियमों को ताक पर रखते हुए यहां के वार्ड पार्षद खुलेआम मनमानी कर रहे हैं और आधार कार्ड पर दिव्यांगों को गरीबों को और जरूरतमंदों को अनाज देने की बात नहीं कर रहा है तो अभिलंब इस महामारी को देखते हुए और केंद्र सरकार एवं  राज्य सरकार के आदेशों का जो बातों को नियमों को जो वार्ड पार्षद नहीं मान रहे हैं और जरूरतमंद दिव्यांगों को गरीबों को राशन नहीं दे रहे हैं उस पर अभिलंब कार्रवाई हो ।

यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है और आप राशन कार्ड की पात्रता को पुरा करते हैं तो इस फॉर्म को भरकर अपने जन वितरण प्रणाली विक्रेता (डीलर) को दे।

यदि आप ग्राम पंचायत के अंतर्गत आते हैं तो पंचायत के मुखिया द्वारा और यदि आप नगर निगम/नगर पंचायत/नगर परिषद के अंतर्गत आते हैं तो आपके वार्ड सदस्य द्वारा आपका नाम अग्रसारित किये जाने पर आप जन वितरण प्रणाली विक्रेता से राशन प्राप्त कर सकेंगे।

उपरोक्त बातें उनके लिए हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और जिन्हें राशन की अत्यंत आवश्यकता है।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …