Breaking News

एसबीआई जन धन खाते में 200000 का एक्सीडेंटल बीमा कवर कैसे मिलेगी उसकी पूरी जानकारी

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारतीय स्टेट बैंक अपने जनधन खाताधारकों के लिए बड़ा तोहफा देने जा रहा है. अगर आपका जनधन अकाउंट है या फिर ओपन कराने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. एसबीआई ने एक ट्वीट किया है, जिसमें बैंक ने जानकारी दी है कि अगर आप ‘एसबीआई रुपे जनधन कार्ड’ के लिए आवेदन करते हैं तो आपको 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा.एसबीआई ने ट्वीट में क्या लिखा (What SBI wrote in tweet) SBI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि ‘अगर आप एसबीआई रुपे जनधन कार्ड के लिए आवदेन करते हैं तो आपको 2 लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा. इसके लिए आपको 90 दिनों में एक बार इस कार्ड को स्वाइप करना होगा. ऐसा करने पर आप 2 लाख रुपए दुर्घटना बीमा कवर (Accident insurance cover) पाने के हकदार होंगे ।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …