Breaking News

अब लोग Co-WIN पर एक मोबाइल नंबर का उपयोग करके 6 सदस्यों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में वैक्सीन एक बड़ा कारगर हथियार है। इस बीच भारत सरकार ने लोगों राहत देने के लिए Co-WIN पर कुछ बदलाव किए हैं। केंद्र सरकार ने Co-WIN पर 4 सदस्यों की मौजूदा सीमा को बढ़ा दिया है। अब लोग Co-WIN पर एक मोबाइल नंबर का उपयोग करके 6 सदस्यों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।बता दें कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है, जिस पर एक ओटीपी आता है। इस ओटीपी के बाद यूजर्स लॉग इन कर पता है। लेकिन जिन लोगों के घर में एक या दो ही मोबाइल हैं और घर में सदस्यों की संख्या ज्यादा है, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब सरकार ने एक मोबाइल नंबर से अधिकतम छह लोगों का रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति दे दी है।  वैक्सीनेशन दायरा 160 करोड़ के पार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 70 लाख 49 हजार 779 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 160 करोड़ 43 लाख 70 हजार 484 टीके लगाए जा चुके हैं।

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …