खुशखबरी दिव्यांग छात्र के लिए खुला रोजगार का अवसर

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्रों के लिए नौकरी के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। डीयू का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) पहली बार दिव्यांग छात्रों के लिए मेगा जॉब फेयर आयोजित करने जा रहा है।इसमें स्नातकोत्तर स्तर के सभी विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। खास बात यह है कि पास हुए दिव्यांग विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकते हैं। छात्रों को जॉब ऑफर के लिए कई बड़ी कंपनियां कैंपस पहुंच रही हैं। एसओएल के प्रिंसिपल प्रो. यूएस पांडेय ने बताया कि पहली बार दिव्यांग छात्रों के लिए 22 फरवरी को मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है।

Check Also

​”दिव्यांगों का ’30 साल का वनवास’ कब होगा खत्म? बुनियादी केंद्रों पर सरकारी उदासीनता की मार।”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : एक तरफ जहां सरकार ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम …