दिव्यांग कर्मियों को प्रमोशन में 4% कोटा

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : कबिनेट ने विभिन्न विभागों में बैंचमार्क दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति में कॉडर क्षमता का 4 फीसदी कोटा देने का निर्णय लिया है। इसके बाद दिव्यांग कर्मियों को अब चतुर्थ श्रेणी से तृतीय, तृतीय से द्वितीय और द्वितीय से प्रथम श्रेणी में पदोन्नति मिल सकेगी।कैबिनेट ने कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर में नई सब तहसील खोलने को भी मंजूरी दे दी है।मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह नियम 2013 में संशोधन कर वर्तमान में दम्पति को दिए जाने वाले अनुदान को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार रुपये करने को स्वीकृति प्रदान की।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …