दिव्यांगों के जीवन में ऐसे आएगा पदोन्नति एवं उन्नति।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : केंद्र ने बड़ा कदम उठाते हुए 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक विकलांगता (दिव्यांगजन) वाले कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का निर्णय लिया है। कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा कि पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए 30 जून 2016 से ‘नोशनल आधार’ पर विचार किया जाएगा केंद्र सरकार के सभी विभागों के सचिवों को जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के पदों और सेवाओं में दिव्यांग कर्मचारियों को 30 जून 2016 से नोशनल आधार पर समूह ‘ए’ के सबसे निचले पद तक पदोन्नति में आरक्षण देने पर विचार किया जाएगा। कार्मिक मंत्रालय ने अतिरिक्त पदों (विशिष्ट अवधि के लिए विशेष परिस्थितियों में बनाए गए स्थायी पद) के निर्माण का भी सुझाव दिया है। इससे विभिन्न ग्रेडों में अधिकारियों की परस्पर वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी और प्रशासनिक असुविधा से बचा जा सकेगा। आदेश में सभी मंत्रालयों और विभागों को अतिरिक्त पदों की आवश्यकता का पता लगाने और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से व्यय विभाग को पदों के निर्माण का प्रस्ताव सौंपने की सलाह दी गई है

Check Also

​”दिव्यांगों का ’30 साल का वनवास’ कब होगा खत्म? बुनियादी केंद्रों पर सरकारी उदासीनता की मार।”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : एक तरफ जहां सरकार ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम …