दिव्यांग नागरिकों के लिए बढ़ी हुई पेंशन योजना शुरू कर दी है।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :ओडिशा सरकार ने आज से राज्य के बुजुर्गों और दिव्यांग नागरिकों के लिए बढ़ी हुई पेंशन योजना शुरू कर दी है इसके तहत 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों और 80 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगजनों को तीन हजार पांच सौ रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज ओडिशा के क्योंझर में इस योजना की शुरुआत की। श्री माझी ने कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राज्य के बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सम्मान और वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है। इस योजना से राज्य के लगभग चार लाख लोग लाभान्वित होंगे।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …