सर्वप्रथम न्यूज : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम करने वाले तोशियास सचिव ने बताया कि अगर आप या आपके परिवार में किसी व्यक्ति को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या विकलांग पेंशन का लाभ मिल रहा है तो यह बेनिफिशरी सत्यापन सर्टिफिकेट जिसे मोबाइल से ही बनाया जा सकता है। अगर आपने यह सर्टिफिकेट समय पर नहीं बनाया तो आपका पेंशन का पैसा रुक सकता है। तो आज मैं आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड के साथ बताऊंगा कि कैसे घर बैठे मोबाइल से ही बेनिफिशरी सत्यापन सर्टिफिकेट बनाया जाता है और वह भी बिना किसी एजेंट या दलाल के मगर सबसे पहले यह समझ लीजिए कि बेनिफिशरी सत्यापन सर्टिफिकेट है क्या? यह एक तरह का पेंशन धारियों की पहचान, पात्रता और जीवित होने का प्रमाण पत्र है। जिसमें सरकार यह कंफर्म करती है कि आप अभी भी पेंशन पाने के योग्य हैं। इसमें आपकी फोटो, आधार डिटेल, बैंक अकाउंट और पेंशन की कैटेगरी की जानकारी होती है। सरकार यह हर साल मांगती है ताकि गलत लोगों को पेंशन मिलना बंद हो और सही लोगों को पैसा मिलता रहे। तो आइए चलते हैं अपने मोबाइल स्क्रीन पर और जानते हैं इसे बनाने का पूरा प्रोसेस। मगर उससे पहले जल्दी से वीडियो को लाइक कर दें और अगर आप चैनल पर नए हैं तो जल्दी से चैनल को सब्सक्राइब करके नोटिफिकेशन बटन को ऑन कर लें ताकि हमारे सभी लेटेस्ट वीडियो का अपडेट सबसे पहले आपको मिल सके। तो दोस्तों, इसके लिए सबसे पहले आपको अपने प्ले स्टोर में बेनिफिशरी सत्यापन ऐप लिख करके सर्च करना है और यह वाली ऐप को आपके अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना है। इसे इंस्टॉल होने के बाद ओपन कर लेना है। अभी आप देख सकते हैं बेनिफिशरी सत्यापन एप्लीकेशन ओपन हो गया है। पूरी तरह से ओपन होने के बाद इसमें आपको सेलेक्ट लैंग्वेज का ऑप्शन आएगा। उसमें आप अपनी पसंद का भाषा को चुन लें। इसके बाद यह वाली ऐप खुल जाएगी। कुछ इस तरह का ऑप्शन आपको मिलेगा। इसमें आगे बढ़ने से पहले वापस से आपको प्ले स्टोर पर जाना है और वहां पे आपको आधार फेस आरडी लिख के सर्च करना है और यह वाली एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना है। मेरे मोबाइल में पहले से इंस्टॉल है। तो इसे आपको इंस्टॉल करना जरूरी है। तभी आपका वेरिफिकेशन कंप्लीट हो पाएगा और यह इंस्टॉल होने के बाद इसमें आपको ओपन का ऑप्शन नहीं आएगा। यह डायरेक्ट ऐप से ओपन होता है। तो, इसमें आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद वापस से आपको बेनिफिशरी सत्यापन ऐप पर आना है। इस ऐप को जब आप पहली बार खोलिएगा, तो इसमें आपको डिवाइस रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है एक बार। तो डिवाइस को रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे में आपको प्रोसीड फॉर डिवाइस रजिस्ट्रेशन का बटन मिलेगा। उस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद डिवाइस रजिस्ट्रेशन की पेज खुल जाएगी। इसमें आप अपने या फिर आप जिस भी व्यक्ति के नाम से डिवाइस रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उसका आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा। यह जरूरी नहीं है कि जिस व्यक्ति का आप बेनिफिशरी सत्यापन सर्टिफिकेट बनाएंगे, उसी का आधार और मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड होगा। इसे कोई भी अपने आधार और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्टर्ड कर सकता है। इसके बाद रजिस्टर वाले बटन पर क्लिक करें जिससे आपने अभी जो मोबाइल नंबर डाले होंगे उसमें एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। उसे आप यहां डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आगे की पेज खुलेगी। इसमें सबसे ऊपर में एंटर योर नेम का ऑप्शन आता है। उसमें आपने जिस व्यक्ति का आधार नंबर डाले थे उसका नाम आपको यहां पर लिखना है और उसके नीचे आपको सेलेक्ट ऑपरेटर टाइप का ऑप्शन मिलता है। इस पर क्लिक करना है जिससे यहां पे आपको टोटल दो ऑप्शन दिख जाएगा सेल्फ एंड फैमिली और अदर्स का। तो अगर आप अपना खुद का या अपने परिवार के किसी मेंबर का बेनिफिशरी सत्यापन सर्टिफिकेट बनाना चाहते हैं तो सेल्फ एंड फैमिली वाले ऑप्शन को चुनें और किसी अन्य व्यक्ति का आप बेनिफिशरी सत्यापन सर्टिफिकेट बनाना चाहते हैं तो अदर्स वाले ऑप्शन को चुनें। उसके नीचे एंटर एजेंसी नाम का ऑप्शन आएगा। इसमें आप एजेंसी के नाम में जो कुछ भी आप डालना चाहे वह डाल सकते हैं। इसमें कोई परेशानी नहीं है। उसके नीचे आपको एक कंसेंट मिलेगा और एक चेक बॉक्स मिलेगा। उस चेक बॉक्स पे आपको टिक कर लेना है और थोड़ा सा स्क्रॉल डाउन करने पे स्कैन का बटन मिलेगा। उस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपको फेस स्कैन के लिए पूछा जाएगा। इसमें आपको एस कर देना है जिससे आपका आधार फेस आरडी ऐप ओपन हो जाएगा या पहली बार ओपन होने पे आपसे कुछ परमिशन मांगा जाएगा आप उसे अलव करके नेक्स्ट करते जाएं जिससे आपका आधार ऑथेंटिकेशन की यह वाली कैमरा ओपन हो जाएगा। इसमें आपने जिस व्यक्ति का आधार नंबर डाले थे रजिस्ट्रेशन के लिए उस व्यक्ति का एक लाइव फोटो लेना है। कैमरा के सामने आए और अपने आंख के पलक को दो चार बार जल्दी-जल्दी झपकाएं जिससे ऑटोमेटिक आपका फोटो यहां पे कैप्चर हो जाएगा। अगर एक बार में यह सक्सेसफुल नहीं होता है तो दोबारा प्रयास करें। तो यहां पे देखिए डिवाइस रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल आ गया है। उसके बाद यहां पे ऊपर में आपको एक सेंट्रल गवर्नमेंट का लोगो मिल जाएगा। इस पर आपको क्लिक करना है जिससे यहां पे नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम का बटन मिल जाएगा। इस पर आपको क्लिक करना है। जिससे यहां पे टोटल दो ऑप्शन खुल जाएगा बेनिफिशरी वेरिफिकेशन और व्यू बेनिफिशरी सर्टिफिकेट का। तो इसमें आपको पहले वाले ऑप्शन बेनिफिशरी वेरिफिकेशन पर क्लिक करना है। इसके बाद यहां पे बेनिफिशरी का आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन आएगा। इसमें आप जिस भी पेंशन धारी का बेनिफिशरी सत्यापन सर्टिफिकेट बनाना चाहते हैं, उसका आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें। ईमेल आईडी को आप चाहे तो खाली छोड़ सकते हैं। इसके बाद वापस से आपको नीचे में कंसेंट वाले चेक बॉक्स में टिक करना है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। जिससे आपने अभी जो मोबाइल नंबर डाले होंगे उसमें आपका एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। उसे आपको यहां पर ठीक से डाल लेना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है। जिससे आप इसके अगले पेज पे आ जाएंगे और यहां पे देखिए बेनफ़िशरी वैलिडेट का ऑप्शन आ रहा है। मतलब जिस व्यक्ति का हमने आधार नंबर डाले थे वह इस योजना से जुड़ा हुआ है। अगर वह इस योजना से जुड़ा हुआ नहीं होगा तो आपके सामने कुछ इस तरह का स्क्रीन आएगा जिसमें लिखा हुआ होगा बेनिफिशरी इज नॉट रजिस्टर्ड वि दिस स्कीम। तो अगर यह वाला ऑप्शन आ रहा है तो समझ जाइए उस व्यक्ति का बेनिफिशरी सत्यापन सर्टिफिकेट नहीं बनेगा। इसके लिए आपको अपने प्रखंड कार्यालय या पेंशन से संबंधित विभाग के पास संपर्क करना होगा। तो यहां पे बेनिफिशरी वैलिडेट आ चुका है। तो इस वीडियो में आगे बढ़ते हैं और नीचे आपको यहां पे एक चेक बॉक्स मिलेगा। उस पर आपको टिक करना है और फिर स्कैन वाले बटन पर क्लिक कर देना है। जिससे वापस से आधार फेस आरडीएफ के कैमरा ओपन हो जाएगा। इसमें पेंशन धारी की एक लाइव फोटो लेना है और उसे अपने पलक झपकाने को कहना है जिससे उसका लाइव फोटो कैप्चर हो सके। इसके बाद अगले स्क्रीन पे आपको बेनिफिशरी सर्टिफिकेट दिख जाएगा। इसका एक स्क्रीनशॉट ले लें और इसे थोड़ा स्क्रॉल डाउन कीजिएगा तो ओके का बटन मिलेगा। उस पर क्लिक करें जिससे आप वापस से इस स्क्रीन पर आ जाएंगे। अगर आप दोबारा से बेनिफिशरी सर्टिफिकेट को देखना चाहते हैं तो व्यू बेनिफिशरी सर्टिफिकेट पे क्लिक करें जिससे यहां पे बीएएसए आईडी मांगा जाएगा जो आपके मोबाइल में भी एसएमएस के द्वारा चला आता है और आपने जो स्क्रीनशॉट लिए होंगे उसमें भी आपको मिल जाएगा तो इसे डालने के बाद सबमिट करें जिससे आपके उसी मोबाइल पे एक ओटीपी आएगा जिसे आपने अभी सर्टिफिकेट बनाते वक्त दिए थे। ओटीपी को यहां पर डाल के वेरीफाई बटन पर क्लिक करें जिससे आपके सामने दोबारा से बेनिफिशरी सर्टिफिकेट दिख जाएगा। और दोस्तों, यह प्रक्रिया अब आपको हर साल करना होगा। तभी आपका पेंशन नियमित रूप से मिलता रहेगा। तो दोस्तों, अगर आपने यह सर्टिफिकेट नहीं बनाया, तो आपका पेंशन पेमेंट रुक सकता है। तो इस वीडियो को देखकर अभी मोबाइल से ही बनाइए और पैसे मिलने में कोई दिक्कत ना आने दें घर में रहिए घर में ही रहिए और अपना काम घर से ही कीजिए जागरूक बनिए अपने सवैधानिक अधिकार के प्रति।
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
