दिव्यांगों के लिए बनेगा यूनिक कार्ड

सर्वप्रथम न्यूज़ पटना: देश के सभी दिव्यांगों के लिए यूनिक डिसेब्लड आईडेंटिटी कार्ड (यूडीआईडी) बनेगा। यह स्मार्ट कार्ड की तर्ज पर होगा, जिसकी मान्यता पूरे देश में रहेगी। समाज कल्याण विभाग दिव्यांगों का सर्वे करा रहा है। 31 जुलाई तक चलने वाले इस सर्वे में सभी दिव्यांगों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। उक्त स्मार्ट कार्ड उनके आधार कार्ड से लिंक होंगे। सर्वे में दिव्यांगों को नाम, वर्तमान पता, दिव्यांगता की स्थिति, जन्म से दुर्घटना के कारण और उसका विवरण देना होगा। इस एक कार्ड से दिव्यांगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। एक ही कार्ड से सभी सुविधाएं : केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व विकलांगता पेंशन का लाभ मिलेगा ही। रेलवे में टिकट बुकिंग में रियायत, नौकरी में आरक्षण के भी हकदार होंगे। रुकेगा फर्जीवाड़ा : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मी भारती का कहना है कि यूडीआईडी बनने से फर्जीवाड़ा रुकेगा। कई ऐसे दिव्यांग हैं जो अलग-अलग राज्यों में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए हुए हैं।

स्मार्ट कार्ड बनने से ऐसे फर्जीवाड़ा रुकेंगे। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से दिव्यांग किसी एक जिले या राज्य से ही लाभ पाने के हकदार होंगे।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …