Breaking News

दिव्यांग भी दिखाएंगे जलवा विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष पर

सर्वप्रथम न्यूज़ : पटना, 3 दिसंबर, विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग लोगों के सहायता तथा उनके उत्थान के क्षेत्र में काम कर रही संस्था तोषियास द्वारा दिव्यांग लोगों का विज्ञान और तकनीक के माध्यम से मदद के लिये बनाये गये मॉडलों का एक प्रदर्शनी लगाया जायेगा। यह प्रदर्शनी अपराह्न 2:30 से G8 नंदन टावर, कॉलोनी मोड, कंकड़बाग, में लगाई जायेगी। इस बात की जानकारी देते हुए संस्था के सचिव सौरव कुमार ने बताया कि बिहार के जाने-माने इन्नोवेटर योगेश कुमार से तकनीकी प्रशिक्षण ले रहे दिव्यांग द्वारा कई मॉडल विकसित किया गया है। दिव्यांग छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ाने औऱ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से योगेश द्वारा दिव्यांग छात्रों को मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित बेसिक जानकारी निशुल्क दी जा रही है। इस प्रदर्शनी में कई ऐसे मॉडल को प्रदर्शित किया जाएगा, जो दिव्यांगों को उनके दैनिक कार्यों को आसान करने में सहायक होंगा। इस प्रदर्शनी की सबसे अनोखी बात यह है कि योगेश के मदद से दिव्यांग लोगों के मदद के लिये बनाये गये मॉडल दिव्यांग द्वारा ही बनाया गया है। कार्यक्रम का समय: 2:30 बजे संध्या।स्थान : G8, नंदन टावर, कॉलोनी मोड, कंकड़बाग, पटना 20

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …