Breaking News

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर कई गांवों को किया गया सील, अनहोनी के डर से ग्रामीण पढ़ रहे रामचरित्र मानस

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आसपास के गांवों को संक्रमण के डर से सील कर दिया गया है. जिसके कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना है. इस बीच किसी अनहोनी से बचने के लिए ग्रामीण गीता और रामचरित्र मानस का पाठ कर रहे हैं. इस पाठ से उम्मीद है कि इससे भगवान रक्षा करेंगे. बताया जा रहा है कि नौतन प्रखंड के अंगौता पंचायत के अंगौता गांव में कोरोना से पीड़ित मरीज मिला. जिसके बाद आसपास के गांवों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. गांव की सड़क पर पुलिस तैनात हैं. जिससे कारण लोग अपने घरों में हैं.

स्वास्थ्य विभाग पर भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों की शिकायत है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर नहीं है. गांव को सैनिटाइज नहीं किया गया और नहीं दवा का छिड़काव किया गया. जिन गांवों को सील किया गया है. उस गांव के लोगों को चौबीस घंटे में मात्र दो घंटे की छुट दी जा रही है. छुट मिलने के बाद वह अपने जरूरत की समान लेने के लिए निकल रहे है.

मेडिकल टीम का दावा, हर पंचायत में टीम कर रही काम

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि अंगौता गांव में मरीज मिलने के बाद से हसुआ पंचायत को सील कर दिया गया है. पंचायत में मेडिकल विभाग की टीम काम कर रही है. ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. ग्रामीण किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दे.

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …