Breaking News

बिहार में सोशल डिस्टेंसिंग की ये तस्वीर है दहलाने वाली; दवा-पानी मांगने पर प्रशासन ने गेट पर लगाया ताला, VIDEO वायरल

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिहार में SocialDistancing और Quarantine की व्यवस्था की पोल खुलते दिख रही है। लोग भोजन-पानी के लिए जिस तरह गुहार लगा रहे उसे देख कर आपका दिल  दहल उठेगा।वीडियो देखकर आपको अहसास होगा कि देश सचमुच इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है। बिहार के सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सरैया स्थित आरबीटी विद्यालय में बने अस्थाई कैंप का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां बिजली, पानी और दवाईयां नहीं मिलने से भड़के लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि कोरोना से संक्रमित नहीं होने के बावजूद उन्हें राहत कैंप में रखा गया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन ने उन लोगों को पहले तो समझाने का प्रयास किया, उसके बाद हंगामा बढ़ता देख उन लोगों को गेट के अंदर कुछ देर के लिए बंद कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया के लोगों से हंगामा कर रहे लोगों ने उन्हें वहां से निकालने की गुहार लगाई। मीडिया ने जब इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी तो पुलिस कर्मियों ने गेट के ताले को खोल दिया।चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट के जरिये ये वीडियो शेयर किया है। अपने ट्वीट में प्रशांत किशोर ने लिखा है कि Corona संक्रमण से लोगों को बचाने के सरकारी प्रयासों की एक और भयावह तस्वीर- भारी तकलीफ़ और मुसीबतों को झेलकर देश के कई हिस्सों से बिहार पहुँचने वाले गरीब लोगों के लिए नीतीश कुमार की SocialDistancing और Quarantine की ये व्यवस्था दिल दहलाने वाली है।

 

 

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …