सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 2.0 के लिए जो गाइडलाइन जारी किया है वो बिहार मे हूबहू लागू की जाएंगी. इस हिसाब से देखा जाए तो पटना में 3 मई तक ही नहीं 3 मई के बाद भी कोई छूट नहीं मिलेगी.नियम के मुताबिक जिस तारीख को एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला तो जिला ऑरेंज जोन में रहेगा. यानि शहर में जिस हिसाब से नियंत्रित गतिविधियां चल रही हैं वो आगे भी जारी रहेंगी.पटना के सुल्तानपुर में बुधवार को फिर से एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है.जिसके बाद 3 किमी का दायर सील कर दिया गया है.इस इलाके में प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टरों को छोड़ कर कोई आ जा नहीं सकता. सब्जी किराना तक की दुकाने नहीं खुलेंगी.आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी.पटना को अभी ऑरेंज जोन में रखा गया है. अगर यहां केस बढ़ता है तो पटना की कैटेगरी बदल जाएगी. जिसके बाद यहां ज्यादा सख्ती बरती जाएगी.
Check Also
”दिव्यांगजनों के सम्मान में रेलवे की बड़ी हुंकार सर्कुलर 01/2026 से अब रियायती टिकट पर सहायक बदलना हुआ आसान, गरिमापूर्ण सफर की ओर एक ऐतिहासिक कदम!”
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : भारतीय रेलवे के द्वारा दिव्यांग जनों …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
