Breaking News

कोरोना महामारी में दिव्यांग कर्मचारियों को मिलेगा विशेष छूट सर्कुलर जारी

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए गर्भवती महिलाओं और केंद्र सरकार के दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय जाने से छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उपलब्ध रहना होगा और घर से काम करना होगा। कार्मिक राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि कोविड निरूद्ध क्षेत्र में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तब तक कार्यालय जाने से छूट दी गई है जब तक कि निरूद्ध क्षेत्र को गैर अधिसूचित नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि अवर सचिव स्तर से नीचे के सरकारी कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति वास्तविक क्षमता के 50 फीसदी तक सीमित कर दी गई है और शेष 50 फीसदी घर से काम करेंगे। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी बयान में दी गई। सिंह ने कहा कि सभी संबंधित विभागों द्वारा इसी मुताबिक रोस्टर तैयार किया जाएगा। बहरहाल, उन्होंने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय नहीं आ रहे हैं और घर से काम कर रहे हैं, वे हर समय टेलीफोन और संचार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए उपलब्ध रहेंगे। कार्यालय परिसर में अधिक भीड़भाड़ से बचने के लिए अधिकारी और कर्मचारी दो पालियों–सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे और सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक काम करेंगे।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …