Breaking News

दिव्यांगों को मिल सकता है 50 लाख तक का लोन।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : केंद्र के साथ राज्य सरकारें समाज के हर तबके के लिए कई योजनाएं चलाई है. ऐसे ही दिव्यांग के लिए भी कई योजनाएं हैं ताकि वो एक सम्मानित जीवन जी सकें. इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार दिव्यांगों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवा रही है. आइए जानते हैं कौन, कैसे उठा सकता है इसका फायदा हरियाणा सरकार ने ट्वीट में कहा, हरियाणा सरकार दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है. सेल्स/ ट्रेड एरिया गतिविधि और सर्विस सेक्टर गतिविधि के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन 5% प्रति वर्ष की दर पर मिलेगा. इसके जरिए सरकार का मकसद दिव्यांगों को आर्थिक रूप से मदद करे सशक्त बनाना है. राज्य सरकार के मुताबिक, रोजगार शुरू करने के लिए लोन लेने वाले दिव्यांगों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. लोन लेने वाला दिव्यांग का कम से कम 40% विकलांग होना अनिवार्य है

Check Also

दिव्यांग आरक्षण के नियम क्या हैं ? What are the rules for disability reservation?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …