दिव्यांगों के लिए नई योजना क्या है?

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : हिमाचल प्रदेश के 6,000 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिए जाने के बाद राज्य सरकार दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आई है। इसके तहत दिव्यांग बच्चों के लिए आने वाले समय में अच्छी स्कूली शिक्षा से लेकर आधुनिक उच्च शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब तक दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल से लेकर कॉलेज स्तर तक बेहतर शिक्षण संस्थानों की कमी खलती रही है। ऐसे में भविष्य में इन बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इसकी सरकार व्यवस्था करेगी।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …