RRB NTPC Recruitment 2019: अच्छे अंक लाने वाले इन परीक्षार्थियों को हो सकती है दिक्कत

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार पटना: RRB NTPC Recruitment 2019:  देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एनटीपीएस में अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट के 13 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन 31 मार्च तक लिया जाएगा। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार आरक्षित वर्ग के छात्रों का रिजल्ट उन्हीं के कोटे में निकाला जाएगा। नए आदेश के अनुसार अब रेलवे की परीक्षा में ओबीसी, एसएसी, एसटी और फिजिकल हैंडिकैप के वैसे परीक्षार्थी जो प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में अगर अधिक अंक लाते हैं और दूसरे स्टेज की परीक्षा के लिए चयनित होते हैं, इनका रिजल्ट उसी कैटेगरी में होगा। परीक्षार्थी अधिक अंक लाने के बावजूद अनारक्षित श्रेणी (यूआर) में चयनित नहीं किये जाएंगे। इससे छात्रों में काफी आक्रोश है।

रेलवे भर्ती बोर्ड के नये बदलाव से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले आरक्षित वर्ग के छात्रों में आक्रोश है। इनका कहना है कि नए नियम से दस प्रतिशत अलग से अनारक्षित श्रेणी के परीक्षार्थियों की सीटें तय की गई हैं। इस बार रेलवे की ओर से 35 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगा जा रहा है। इससे लाखों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

RRC Recruitment 2019: रेलवे में ग्रुप डी की एक लाख नई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

Check Also

दिव्यांग आरक्षण नियम क्या है ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांग आरक्षण क्यों आया जानते हो? इसके …