दिव्यांग छात्र’ भी चला सकेंगे खास ‘एंड्रायड फोन’

 

 

 

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  पटना : सामान्य छात्रों की भांति दिव्यांग छात्र भी आज पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं। ऐसे में भला वह एंड्रायड फोन से दूर कैसे रह सकते हैं।  सामान्य फोन की भांति इस फोन में भी सभी ऐप डाउनलोड किए गए हैं। विशेष टॉकिंग चिप की सहायता से दिव्यांग छात्र इसे आसानी से चला पाएंगे। फोन की स्क्रीन पर डबल टेप करते ही पंसदीदा एप खोल सकते हैं। प्रत्येक टेप करने पर फोन आवाज देगा। जिससे दिव्यांग छात्र जान पाएंगे कि उन्होंने कौन सा ऐप खोला है। एनआईवीएच के दिव्यांग छात्रों के अलावा दून से बाहर के ऐसे छात्रों को 350 फोन दिए जा चुके हैं। देश भर में एक हजार फोन देने का लक्ष्य रखा गया है।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …