बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की पूरी जानकारी दिव्यांगों के द्वारा

 

सर्वप्रथम न्यूज़ आदित्य राज पटना:- आज हम आपके लिए बिहार की तरफ से चल रही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना/mukhyamantri kanya utthan yojana bihar को लेकर आए हैं! आपको इस योजना के नाम से ही समझ आ रहा होगा !मुख्यमंत्री कन्या उद्यान योजना को मुख्यमंत्री ने कन्याओं के लिए शुरू किया है! ताकि सभी कन्याए आगे बढ़ सके तथा लड़कियां किसी पर भी बोझ ना रहे और लड़कियों को मारा ना जाए इसलिए सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना/kanya uthan yojana को शुरू किया है!

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना /balika utthan yojna की पूरी जानकारी देंगे ! ताकि आप भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकें परंतु किसी योजना का पूरा लाभ उठाने से पहले आपको बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान/balika uthan yojna scholarship from के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए! तो चलिए दोस्तों हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े हैं और इस योजना का पूरा पूरा लाभ अपनी बेटी बहन के लिए उठाएं!

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2019
महत्वपूर्ण जानकारी:

पटना विश्वविद्यालय की तीन हजार छात्राओं को जल्द ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना/mukhyamantri kanya utthan yojana online apply के तहत 25-25 हजार रुपए मिलेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय में प्रयास शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रार कार्यालय ने सभी कॉलेजों को छात्राओं का आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर (आईएफएससी कोड के साथ) और मोबाइल नंबर मांगा है। कॉलेजों को यथाशीघ्र इन जानकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया है। रजिस्ट्रार कर्नल मनोज मिश्र के मुताबिक छात्राएं जितनी जल्दी ये जानकारियां कॉलेज को दे देंगी|सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक पास करनेवाली छात्राओं को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की है। यह लाभ सत्र 2019 से छात्राओं को मिलना है। छात्राओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय को अपना आधार नंबर, आईएफएससी कोड के साथ बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर देना है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को आरटीएस (राइट टू सर्विस या सेवा का अधिकार) कानून में शामिल किया जाये|
इसमें शामिल करने से यह सुनिश्चित हो जायेगा कि बच्ची के जन्म के बाद एक निश्चित समयसीमा में लाभुकों के खाते में पैसे पहुंच जायेंगे|
अगर किसी के घर बच्ची का जन्म होता है, तो वह आरटीएस के अंतर्गत सभी प्रखंड स्तर पर बने इसके कॉउंटरों में आवेदन करेगा और एक समयसीमा में उसके एकाउंट में पैसे चले जायेंगे|
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत किसी बालिका को उसके जन्म लेने से लेकर स्नातक करने तक 56 हजार 100 रुपये दिये जायेंगे|
योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
योजना बिहार
किस राज्य द्वारा शुरू की गई ये योजना बिहार
कौन उठा सकेगा लाभ लड़कियां
लड़कियों को कब तक मिलेगा योजना का लाभ जन्म होने से लेकर स्नातक हासिल करने तक
कुल कितनी राशि मिलेगी 54100
कितनी लड़कियों को होगा फायदा 1.60 करोड़ लड़कियों को होगा फायदा
दोस्तों सबसे पहले आपके दिमाग में यही प्रश्न आ रहा होगा कि आखिर बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं कि इस योजना के अंतर्गत अविवाहित लड़कियों को 10 हजार रुपये और ग्रेजुएट पास लड़कियों को 25 हजार रुपये दिये जायेंगे!मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना/how to apply for kanya utthan yojana bihar में किसी जाति, संप्रदाय और धर्म की कन्या के जन्म लेने पर दो हजार रुपये उसके अभिभावक के बैंक खाते में दिये जायेंगे!

इसके अलावा कन्या के एक वर्ष होने पर उसका आधार कार्ड बनवा लेने पर एक हजार रुपये खाते में ट्रांसफर होंगे| बच्ची की उम्र दो वर्ष होने और टीकाकरण पूर्ण करा लेने पर फिर दो हजार रुपये अभिभावक के खाते में चले जायेंगे| इस तरह दो वर्ष होने तक अभिभावक के खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर हो जायेंगे!

लड़की अविवाहित रहते हुए इंटर पास कर लेती है, तो उसे 10 हजार रुपये दिये जायेंगे और स्नातक होने पर 25 हजार रुपये मिलेंगे!

दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना/mukhyamantri kanya utthan yojana apply online क्या है! परंतु अब आप सभी सोच रही होंगे कि हम इस योजना का लाभ किस प्रकार से ले सकते हैं? इस योजना के लिए पात्रता क्या होगी ?तथा जरूरी कागजात क्या चाहिए होंगे? दोस्तों नीचे पढ़ें और इस योजना के लिए पूरी जानकारी प्राप्त करें!

संख्या कब मिलेंगे पैसे कितने मिलेंगे पैसे
1 बच्ची के जन्म होने 2000 रुपए दिए जाएंगे
2 एक वर्ष का होने पर 1000 रुपए दिए जाएंगे
3 बच्ची का टीकाकरण होने पर 2000 रुपए दिए जाएंगे
4 सैनेटरी नैपकिन के लिए 300 रुपए
5 12 क्लास पास करने पर 10000 रुपए दिए जाएंगे
6 स्नातक डिग्री हासिल करने पर 25000 रुपए दिए जाएगें
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ

राज्य में महिला-पुरुष के अंतर को कम करना और लिंग भेद को कम करना है|
कन्याओं के वजन में गिरावट और कुपोषण को कम करना |
बिहार में शिशु मृत्यु दर खासकर बालिका मृत्यु दर को कम करना है|
राज्य में शिशु मृत्यु दर 38 है, जिसमें बालक की दर 31 और बालिकाओं की दर 46 है|
बिहार में लड़कियों का जीवन स्तर से ऊपर उठेगा |
कोई भी मां-बाप अब लड़कियों को अपने ऊपर बोझ नहीं समझेगा |
इससे हर एक लड़की की आर्थिक मदद की होगी |
लड़की आगे अपनी पढ़ाई को भी जारी रख सकती है|
इस योजना का मकसद बालिका के प्रति समाज और परिवार में स्वीकार्यता या लगाव बढ़ावा है. इस यूनिवर्सल स्कीम का उदे्श्य शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में कमी लाना है|
फिलहाल यह राष्ट्रीय औसत से कम है, जिसमें सुधार करने में यह योजना काफी सहायक साबित होगी. अब लोग बेटियों को आगे बढ़ कर स्वीकार करेंगे|
आईएमआर में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी देखने को मिला है कि लड़कों से ज्यादा लड़कियों की शिशु अवस्था में मौत होने की दर ज्यादा है
बिहार जैसे पिछड़े राज्य में महिला सशक्तीकरण और आईएमआर में सुधार लाने के लिए कन्या उत्थान योजना बेहद अहम साबित होगा|
इस उम्र में मिलेंगे इस योजना के रुपये :-
कन्या जन्म के समय- दो हजार
एक वर्ष पूर्ण और आधार पंजीकरण होने पर- एक हजार
दो वर्ष पूर्ण होने पर टीकाकरण के बाद- दो हजार
वर्ग 1-2 में पोशाक के लिए प्रतिवर्ष- 600
वर्ग 3-5 में पोशाक के लिए प्रतिवर्ष- 700
वर्ग 6-8 में पोशाक के लिए प्रतिवर्ष- 1000
वर्ग 9-12 में प्रतिवर्ष पोशाक के लिए- 1500
किसी श्रेणी में इंटरमीडिएट पास करने पर- 10 हजार
किसी श्रेणी में स्नातक पास करने पर- 25 हजार
क्लास 6 से 12 तक सेनेट्री पैड के लिए प्रतिवर्ष – 300
(किशोरी स्वास्थ्य योजना से)

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए जरूरी कागजात

आधार कार्ड
वोटर ID कार्ड
बैंक की खाता कॉपी
पासपोर्ट साइज फोटो
12वीं कक्षा की मार्कशीट(अविवाहित लड़कियों को 10 हजार रुपये प्राप्त करने के लिए)
ग्रेजुएशन की मार्कशीट(25 हजार रुपये प्राप्त करने के लिए)
बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी पात्रता

जो भी लड़की से योजना का लाभ लेना चाहती है वह बिहार की रहने वाली होनी चाहिए |
लड़की गरीब घर से होनी चाहिए |
लड़की के घर से कोई भी सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए|
यदि लड़की 10000 की स्कॉलरशिप लेना चाहती है तो उसको 12वीं कक्षा की मार्कशीट देनी होगी |
यदि लड़की 25000 स्कॉलरशिप चाहती है तो उसे ग्रेजुएशन की मार्कशीट देनी होगी
यदि लड़की इन सभी पात्रता को पूरा करती है तो वह बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए अप्लाई कर सकती है|

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है दिव्यांगों को उच्च शिक्षा प्राप्त करना हुआ आसान।

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : रांची झारखंड की राजधानी रांची में …