सर्वप्रथम न्यूज़ आदित्य राज पटना:-प्रधानमंत्री के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 2019 से शुरू होने जा रहे हैं। जिसके लिए भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India – ECI) ने वोटर कार्ड लिस्ट 2019 को अपडेट कर दिया है। बिहार राज्य के निवासी अब घर बेठे ही अपना नाम बिहार इलेक्शन कमीशन या सीईओ बिहार की नई वोटर लिस्ट 2019 में देख सकते हैं। जिन आवेदनकर्ताओं ने अपना वोटर कार्ड / मतदाता पहचान पत्र बनने के लिए दिया था और उन्हे अपना Voter Card अभी तक नहीं मिला है तो वह सभी नीचे दिये गए स्टेप्स के माध्यम से अपना नाम बिहार की वोटर कार्ड लिस्ट 2019 में देख सकते हैं।
जैसा की आप सभी जानते है 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। जिसके लिए मतदान की तारीखों का ऐलान 10 मार्च को भारतीय चुनाव आयोग ने कर दिया है। आप अपने राज्य के अनुसार मतदान के चरण और तारीखें इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
केंद्र सरकार इस बार किसकी बनेगी इसका चुनाव भारत के नागरिक अपने मतदान से करेंगे। जिसके लिए पहले से ही पूरी तैयारी Election Commission of India (ECI) द्वारा कर ली गई है। राज्य में होने वाले चुनाव के सफलतापूर्वक संचालन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), बिहार की ज़िम्मेदारी है।
बिहार वोटर ID कार्ड लिस्ट 2019 – राज्यानुसार डाउनलोड
सीईओ बिहार वोटर लिस्ट विथ फोटो 2019 को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है, जिसके माध्यम से पूरी मतदाता सूची पीडीएफ फाइल (पंचायत / नगर पालिका वाइज) डाउनलोड कर सकते हैं:
मतदाता सबसे पहले सीईओ बिहार के पोर्टल ceobihar.nic.in पर जायें
सीईओ बिहार की वेबसाइट के मेन पेज पर आपको “Electoral-Roll (Final Roll W.R.T. 01.01.2019)” लिंक पर क्लिक करना है, जैसा नीचे फोटो में दिखाया गया है।
सीईओ बिहार पोर्टल 2019सीईओ बिहार पोर्टल 2019
Direct Link : Bihar CEO Voter Card Final Roll Pdf Download
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आप बिहार id वोटर कार्ड लिस्ट पीडीएफ़ में डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार मतदाता सूची 2019 डाउनलोडबिहार मतदाता सूची 2019 डाउनलोड
यहां पर Assembly Segment, Part Number और CAPTCHA भर कर नीचे दिये “View” बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपकी सीईओ बिहार की मतदाता पहचान पत्र 2019 के लिए सूची डाउनलोड हो जाएगी।
बिहार वोटर लिस्ट विथ फोटो पीडीएफ़ 2019बिहार वोटर लिस्ट विथ फोटो पीडीएफ़ 2019
लिस्ट को डाउनलोड करने के बाद आप अपना नाम मैन्युअली या फिर ऑफ़लाइन देख सकते हो
इसके अलावा मतदाता अपना नाम चुनाव आयोग के नए पोर्टल eci.gov.in से भी भारतीय मतदाता सूची 2019-20 (All India Final Voter List 2019 & 2020) से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा मतदाता जिनका नाम Bihar Final Voter List 2019, Electoral Roll में नहीं हैं वो अपना नाम नीचे दिये गए लिंक के माध्यम से अयोग्य व्यक्ति (Disqualified Person) की लिस्ट में देख सकते हैं:
Disqualified Person Voter Card List 2019
इसके अलावा किसी भी और अन्य जानकारी या सहायता के लिए आप नीचे कमेंट कर सकते हैं या फिर Reply छोड़ सकते हैं या http://ceobihar.nic.in पोर्टल पर जा सकते हैं।