Breaking News

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, यात्रियों को 1 मई से टिकट कैंसिल कराने पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार:एयर इंडिया ने टिकट बुक करने के 24 घंटे के भीतर उसे रद्द करने या उसमें बदलाव करने पर एक मई से कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है. यह फैसला एक मई से लागू होगा. इसकी जानकारी एयरलाइन के एक दस्तावेज से मिली है.

 

हालांकि, यात्री इस सुविधा का लाभ तभी ले पाएंगे जब उनके द्वारा बुक टिकट कम से कम सात दिन बाद के लिए हो. भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने 27 फरवरी को ‘पैसेंजर चार्टर’ जारी किया. इसमें यह भी शामिल है, जो एक मई से लागू होगा. एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) द्वारा 24 अप्रैल को जारी एक सर्कुलर में इस फैसले को लागू करने की जानकारी दी गई है.

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …