Breaking News

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत, 5 झुलसे

सर्वप्रथम न्यूज़ आदित्य राज चन्द्रवंशी पटना. मंगलवार को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) हुई. इस दौरान वज्रपात (thunderclap) यानि आकाशीय बिजली से 17 लोगों की मौत (Death) हो गई. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए. कई मवेशियों के भी मरने की भी खबर है. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बात की पुष्टि की है.

दरअसल, मंगलवार की दोपहर बाद कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ ही कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान अलग-अलग जिलों से वज्रपात की घटनाएं सामने आईं, जिनमें 17 लोगों की मौत की खबर के साथ ही 5 लोगों के झुलसने की भी सूचनाएं सामने आई हैं.

कैमूर में चार की मौत, 5 झुलसे

जानकारी के अनुसार, अकेले कैमूर जिले में सबसे अधिक 4 लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई. जिले में अलग-अलग जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण पांच लोग झुलस गए.

मोतिहारी में 3 और अरवल में 2 की मौत

मोतिहारी में भी वज्रपात से 3 लोगों की मौत की खबर है. जबकि अरवल जिले में भी मूसलाधार बारिश के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं.

जहानाबाद में 2 और मुजफ्फरपुर में 1 शख्‍स की मौत

जहानाबाद और मुजफ्फरपुर से भी आकाशीय बिजली गिरने की खबरें सामने आई हैं. यहां इन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. जहानाबाद में वज्रपात से 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि मुजफ्फरपुर में इसके कारण एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी.

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …