सर्वप्रथम न्यूज़ : दिव्यांग लोगों के सहायता तथा उनके उत्थान के क्षेत्र में काम कर रही संस्था तोषियास ने विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर दिव्यांग लोगों को विज्ञान और तकनीकी जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस बात की जानकारी संस्था के सचिव सौरव कुमार ने देते हुए बताया कि तोषियास संस्था में ही इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। प्रशिक्षण देने के लिए बिहार के जाने-माने इन्नोवेटर योगेश कुमार को आमंत्रित किया गया है। कुमार दिव्यांग छात्रों को मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित बेसिक जानकारी दी। यह प्रशिक्षण पूर्णता निशुल्क है। इसके द्वारा दिव्यांग छात्रों का आत्म विश्वास बढ़ेगा औऱ वह आत्मनिर्भर बनेंगे। इस प्रशिक्षण में कोई भी दिव्यांग भाग ले सकते हैं। भाग लेने हेतु तोषियास संस्था सचिव सौरव कुमार से संपर्क कर सकते हैं। संस्था के सह सचिव विकास कुमार ने बताया की यह कार्यक्रम हर रविवार को संस्था में ही आयोजित की जाएगी। अंत में प्रतिभागियों ने अपने आज के अनुभव को साझा किया है।
Check Also
न्याय व्यवस्था में सुधार क्या ‘फेडरल पेनल कोड’ की तर्ज पर सरल होगी भारत की कानून व्यवस्था ?
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
