दिव्यांग, निरीह, लाचार, साधन हीन और जरूरत मंद के मदद के लिए हाँथ बढ़ाएं

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : तोशियास संस्था प्रकृति पर तो अपना वश नही चलता। वोट देने के बाद अगले चुनाव तक सरकार बनाने वाले नेताओं पर भी अपना वश नहीं चलता। प्रकृति ने अभी थोड़ी तकलीफ दी है तो वह आने वाले गर्मी के दिनों में भीषण जल संकट से हमें उबारा भी है।कुछ लोगों के लिए यह बारिश पिकनिक से कम नहीं। घर पर मीडिया, सोशल मीडिया के साथ गरमा-गरम चाय पकौड़े, लिट्टी-चोखा के साथ गरमागरम गपशप। लेकिन आपने कभी अपने अगल-बगल रह रहे, वैसे लोगों के बारे में भी सोचा है, जो दिव्यांग, निरीह, लाचार, साधन हीन और जरूरत मंद है।इस आपदा के लिए कौन जिम्मेवार है? सरकार उनके लिए जो भी कर रही है वह पर्याप्त है या नहीं? इस पर हम भविष्य में चर्चा और हिसाब कर लेंगे।अधिकार और कर्तव्य दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अधिकार की बात तो हम करते हैं और करेंगे। लेकिन अभी हमारा कर्तव्य बनता है कि हर लोग अपने स्तर से जरूरत मंदों को मदद करें।
सरकार द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर  के साथ अपना मोबाइल नंबर 9262967105 भी दे रहा हूं। हम समाज से जुड़े हर उस व्यक्ति से अनुरोध करता हूं जिनके अंदर मानवता जिंदा है। सबसे पहले तो वह अपने आसपास के लोगों के मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाएं और चाहे तो अपना मोबाइल नंबर भी सहायता के लिए उपलब्ध करा सकते हैं।
तोशियास   9262967105
योगेश कुमार  9431664777U

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है दिव्यांगों को उच्च शिक्षा प्राप्त करना हुआ आसान।

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : रांची झारखंड की राजधानी रांची में …