सर्वप्रथम न्यूज़ बिहार मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में दिव्यांगों की मेडिकल जांच नहीं हो रही है। इस कारण सैकड़ों दिव्यांगों का प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। ऐसा बीते कई सप्ताह से हो रहा है। अब तक सैकड़ों दिव्यांग बिना जांच कराए लौट चुके हैं। बुधवार को भी 50 से अधिक दिव्यांग बिना जांच कराए लौट गए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल कर्मियों के पास जाकर आक्रोश भी जताया। इनका नेतृत्व कर रहे दिव्यांग तोशियास सचिव सौरभ कुमार आरोप लगाया कि इनकी जांच में स्वास्थ्य के साथ समाज कल्याण विभाग भी लापरवाही बरत रहा है। समाज कल्याण विभाग के बुनियादी केन्द्र से यहां गाड़ी भी नहीं आती है। अस्पताल में अक्सर डॉक्टर के नहीं रहने की बात कही जाती है। अगर इस तरह का व्यवहार दिव्यांगों से जारी रहा तो आंदोलन होगा। पटना से दिल्ली तक विरोध जताया जाएगा। मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एनके चौधरी ने बताया कि ऐसी सूचना नहीं है। हो सकता है कि डॉक्टर के आने में विलंब हुआ हो। समाज कल्याण विभाग की गाड़ी आयी थी। जांच हुई या नहीं इसकी रिपोर्ट शनिवार को ली जाएगी
Check Also
“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
