सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : पटना मेट्रो में रोजगार का अवसर जल्द ही मिलने वाला है. पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में जल्द ही 30 पदों पर बहाली होगी. डीएमआरसी को पटना मेट्रो के निर्माण का काम सौंपने के बाद सरकार ने कुल 191 पदों में से 30 पदों पर बहाली का प्रस्ताव दिया है. आपको बता दें कि पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अगस्त महीने में ही 30 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव दिया था. वहीं इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही 30 पदों पर बहाली होगी. जिन 30 पदों पर बहाली होगी उनमें प्रबंध निदेशक, डीजीएम समेत कई महत्वपूर्ण पोस्ट हैं पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का काम फिलहाल नगर विकास विभाग के सचिव देख रहे हैं. जबकि दो विशेष सचिव को सीजीएम और सीएफओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आपको बता दें कि पटना मेट्रो का कार्य प्रगति पर है और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी (डीएमआरसी) ने प्रारंभिक काम शुरू कर दिया है. इस प्रोजेक्ट को 5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
Check Also
“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
