Breaking News

स्टार्टअप / इनोवेटिव उत्पादों का विकास करने वाले उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने शनिवार को कहा कि वह इनोवेटिव उत्पादों का विकास करने वाले उद्यमियों को राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार देगा। इस पुरस्कार के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। एजेंसियों की खबरों के मुताबिक प्रत्येक क्षेत्र में विजेता स्टार्टअप को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। विजेता और चार रनर-अप स्टार्टअप्स को संबंधित सरकारी अधिकारियों और कंपनियों के सामने अपने समाधान प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा, ताकि यदि संभव हो, तो उनके समाधान पर पायलट परियोजनाएं चलाई जा सकें और उन्हें काम के ठेके दिए जा सकें।

वास्तविक समस्याओं का इनोवेटिव समाधान देने वाले स्टार्टअप की होगी खोज

डीपीआईआईटी ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में ऐसे विशिष्ट स्टार्टअप को दिया जाएगा, जो भारत के लिए वास्तविक समस्याओं और चुनौतियों का इनोवेटिव समाधान प्रदान करता हो, जो भारत से दुनिया को इनोवटिव टेक्नोलॉजी, उत्पाद और समाधान प्रस्तुत करता हो, जो ऐसे कारोबार का निर्माण करता हो, जिसका विस्तार हो सके, जो व्यावहारिक हो और जिम्मेदार हो और मापे जा सकने योग्य विकास लाभ प्रस्तुत करता हो।

35 क्षेत्रों में दिए जाएंगेपुरस्कार

यह पुरस्कार 12 प्रमुख सेक्टरों के 35 क्षेत्रों में दिया जाएगा। इन 12 प्रमुख सेक्टरों में कृषि, शिक्षा, उद्यम टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, वित्त, फूड, स्वास्थ्य, इंडस्ट्री 4.0, अंतरिक्ष, सुरक्षा, पर्यटन और शहरी सेवाएं शामिल हैं। योजना के तहत एक विजेता इन्क्यूबेटर और एक एक्सीलरेटर (प्रत्येक) को 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …