Breaking News

दिव्यांगों को मिल सकता है मौका राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता / देश के कल्चर को कैमरे में करें कैद, 3 लाख रुपए की राशि जीतने का मौका

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :  दिव्यांग फोटोग्राफरों को भी मिलेगा मौका प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के फोटो डिविजन द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग कैटेगरी में विभिन्न थीम दी गई हैं। प्रोफेशनल कैटेगरी के लिए लाइफ एंड वॉटर और अमेच्योर कैटेगरी के लिए कल्चर हैरिटेज ऑफ इंडिया थीम रखी गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 है।

योग्यता

अवॉर्ड फॉर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स – इस कैटेगरी के तहत प्रोफेशनल फोटोग्राफर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे फोटोग्राफर्स जो न्यूजपेपर, न्यूज एजेंसी, स्टूडियो आदि में काम करते हैं यानी फोटोग्राफी जिनकी आजीविका का साधन है, उन्हें इस कैटेगरी में शामिल किया गया है।

अवॉर्ड फॉर अमेच्योर फोटोग्राफर्स – शौकिया फोटोग्राफर्स इस कैटेगरी के लिए अप्लाय कर सकते हैं। यानी ऐसे फोटोग्राफर्स जिनके लिए फोटोग्राफी आजीविका का साधन नहीं है।

क्या मिलेगा : इस अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है।

  • पहली कैटेगरी : इसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। इसके विजेता को 3,00,000 रुपए की नगद राशि प्रदान की जाएगी।
  • दूसरी कैटेगरी : अवॉर्ड फॉर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के अंतर्गत फोटोग्राफर ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा जाएगा। विजेता को 1,00,000 रुपए की नगद राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही स्पेशल मेंशन अवॉर्ड के पांच विजेताओं में से प्रत्येक को 50,000 रुपए की नगद राशि दी जाएगी।
  • तीसरी कैटेगरी : अवॉर्ड फॉर अमेच्योर फोटोग्राफर्स के अंतर्गत अमेच्योर फोटोग्राफर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया जाएगा। विजेता को 75,000 रुपए की नगद राशि और स्पेशल मेंशन अवॉर्ड के पांच विजेताओं में से प्रत्येक को 30,000 रुपए नगद राशि दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://photodivision.gov.in/national-awards.aspx

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …