Breaking News

नए साल में डाकघर में मिलेगी मॉल जैस सुविधा

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : बिहार डाक के मंडलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि 2020 में डाकघरों का लुक बदल जाएगा। जिस तरह मॉल में सभी सामान मिलते हैं, ठीक उसी तरह डाकघरों में मिलेंगे। इसके साथ ही नव वर्ष में गया के शेरघाटी में डाकघर का नया भवन बनेगा।

ये बातें शनिवार को बिहार के डाक विभाग के मंडलाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने बताया कि डाक विभाग में जो भी योजनाएं चलेंगी, शुरुआत गया की पावन भूमि से होगी। मगध प्रमंडल के जहानाबाद के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट का काउंटर खोला गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट ने देश में क्रांति लाई है। अब क्रेडिट, डेबिट या फिर अन्य किसी कार्ड की जरूरत डाक विभाग में नहीं है। आपका अंगूठा ही कार्ड है, जिससे आप लेन-देन कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट में बिहार पूरे देश में नंबर वन पर है।

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य फंडिंग अकाउंट में वन मिलियन को पार किया है। खाता खोलने में गया पूरे देश में नंबर-वन रहा। गया ने भी कई उपलब्धि हासिल की है। इसमें विभाग के कर्मियों का योगदान रहा है। यह सही हीरो हैं। इन्हें सैलूट करते हैं। सर्विस के कारण डाकघर जाना जाता है। देश में एक लाख 40 हजार शाखाएं हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का देश में ढ़ाई लाख टच पॉइंट हैं। इसका विस्तार करते हुए देश में 50 हजार व बिहार में तीन हजार गांव को टच पॉइंट को विकसित करना है। इससे पूर्व वरीय डाक अधीक्षक रंजन कुमार सिंह ने स्वागत किया।

Check Also

न्याय व्यवस्था में सुधार क्या ‘फेडरल पेनल कोड’ की तर्ज पर सरल होगी भारत की कानून व्यवस्था ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …