Breaking News

बोले नीतीश कुमार, बिहार में BJP-JDU के बीच क्या सबकुछ ठीक है

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच फिर बढ़ी रार पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में सबकुछ ठीक है.मंगलवार को एक कार्यक्रम में जब उनसे बीजेपी-जेडीयू में तल्खी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘सब ठीक है.’

बता दें कि यह सारा विवाद जेडीयू नेता प्रशांत किशोर के उस बयान से शुरू हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और जेडीयू की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय किया है और नीतीश कुमार बिहार के बिग ब्रदर हैं.  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुके प्रशांत किशोर (पीके) ने मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा और उन्हें परिस्थितिवश उपमुख्यमंत्री बताया.

प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट कर बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सुशील मोदी (सुमो) पर करारा सियासी हमला बोला. किशोर ने ट्वीट में लिखा, “बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और जद (यू) की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय की है, किसी दूसरी पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं. 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश उपमुख्यमंत्री बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है.”

इस बयान के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट कर किशोर पर निशाना साधा था. सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा था, “2020 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना तय है. सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा. कोई समस्या नहीं है.”

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …