Breaking News

25 फरवरी को पेश होगा बिहार का बजट, जल जीवन हरियाली पर सरकार का रहेगा फोकस

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : देश का बजट पेश हो चुका है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को देश का आम बजट संसद के पटल पर रख दिया. अब बारी है बिहार की. बिहार का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरु होने वाला है. माना जा रहा है कि इस बजट में जल जीवन हरियाली अभियान को लेकर कुछ खास होगा.

दरअसल बिहार में पिछले साल से जल जीवन हरियाली अभियान की शुरूआत हुई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार का शराबबंदी के बाद ये दूसरा ड्रीम अभियान बन चुका है. इस लिहाज से 25 जनवरी को पेश होने वाले बिहार के पर सरकार जल जीवन हरियाली पर ज्यादा फोकस देने की तैयारी कर रही है.

24 फरवरी से शुरु होगा विधानमंडल का सत्र

बता दें कि 24 फरवरी से विधानमंडल सत्र की शुरुआत होनी है, जो 22 दिन चलेगा. वहीं, 25 फरवरी को बिहार का बजट पेश होना है. बिहार सरकार जल जीवन हरियाली अभियान को मिशन मोड में चला रही है. इस अभियान पर सरकार 25 हजार करोड़ की राशि खर्च करने वाली है. 2020 चुनावी साल भी है. ऐसे में बजट में जल जीवन हरियाली अभियान की छाप भी देखी जा सकती है. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी कहा है कि बिहार पूरे देश को ग्रीन बजट के रूप में एक नई दिशा दे सकता है.

वहीं, बीजेपी भी कह रही है कि सुशील मोदी ने बिहार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने में बड़ी भूमिका निभाई है. ऐसे में इस बार ग्रीन बजट की चर्चा तो है, जिसमें जल जीवन हरियाली अभियान के साथ कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्र पर भी फोकस होगा.सीएम नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद से बिहार सरकार के बजट का आकार लगातार बढ़ता ही रहा है. 2018-19 की बात करें, तो योजना और गैर योजना मद में कुल राशि 1 लाख 76 हजार करोड़ से अधिक की थी. वहीं 2019- 20 में यह राशि बढ़कर 20 लाख 5 सौ 1 करोड़ से अधिक हो गई थी. ऐसे में इस साल भी इस राशि में काफी इजाफा होने के आसार हैं.

Check Also

खास खबर दिव्यांगों के लिए।

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के …