Breaking News

PM Narendra Modi प्रयागराज में दिव्यांगों को 60 करोड़ के उपकरण देंगे

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :संगम तट के पास परेड मैदान पर 29 फरवरी को होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 60 करोड़ रुपये के उपकरण दिव्यांगों को वितरित करेंगे। इसमें 75 फीसद बजट केंद्र और 25 फीसद सांसद-विधायक निधि का होगा। इस समारोह में लगभग 30 हजार दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाने की तैयारी है।

समारोह की तैयारी में जुटे विभागीय अधिकारी

समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैैं। विभागों और अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैैं। समाज कल्याण और दिव्यांग कल्याण विभाग को नोडल बनाया गया है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम, पीडीए, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग को भी लगाया गया है। अब तक 26 हजार 126 दिव्यांगों की सूची तैयार हो गई है, जिन्हें उपकरण दिया जाना है। इसके अलावा कुछ लोग छूट गए हैैं, उनके सत्यापन के लिए सात फरवरी को कलेक्ट्रेट के पास मेरी लूकस इंटर कॉलेज में शिविर लगाया जाएगा।

खास बातें

– 12 सौ बसों को लगाया जाएगा दिव्यांगों को लाने और पहुंचाने में

– 07 सौ ट्रकों से मंगवाए जाएंगे दिव्यांगों को दिए जाने वाले उपकरण

– 2.5 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में आयोजित किया जाएगा समारोह

– 30 हजार दिव्यांगजनों को उपकरण दिए जाने की हो रही तैयारी

– 75 हजार कुर्सियां बैठने के लिए लगाई जाएंगी समारोह स्थल पर

– 06 पॉर्किंग स्थल बनाए जाएंगे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए।

जल्द ही आएगी पीएमओ की टीम

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से टीम आएगी। टीम कार्यक्रम स्थल समेत अन्य तैयारियों की समीक्षा करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम की तैयारी परखने आएंगे। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी आएंगे।

बोले नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परेड मैदान में 29 फरवरी को दिव्यांगों को उपकरण वितरण समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैैं। अभी तक 26 हजार से ज्यादा दिव्यांगों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। कुछ और लोगों के नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे।

Check Also

बड़ी खबर ​”लोकतंत्र में दिव्यांगों का ‘वनवास’ खत्म करे सरकार जनसंख्या के अनुपात में मिले राजनीतिक आरक्षण”

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …