Breaking News

दिव्यांग छात्रों और मजदूरों को मिलेगा रोजगार बिहार में खुलेंगे संपर्क केंद्र

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : बिहार में दिव्यांग छात्रों और मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को श्रम संसाधन विभाग सभी जिलों में सम्पर्क केंद्र खोलेगा। इस केंद्र पर जरूरतमंदों को आवश्यक सलाह दी जाएगी। पहले चरण में राज्य के आठ जिले शामिल किए गए हैं। श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने सम्पर्क केंद्र खोलने को आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिया है। केंद्र के बाबत श्रम मंत्री ने कहा कि सम्पर्क केन्द्र में सभी प्रकार की सूचनाएं समेकित रूप से दी जाएंगी। प्रस्तावित केन्द्र, रोजगार हेतु इच्छुक (श्रमिक एवं छात्र)  के निबंधन के बाद उनकी आकांक्षा एवं सामर्थ्यवान योग्यता के अनुरूप रोजगार चयन के लिए कार्य करेगी। केन्द्र पर प्रशिक्षित सलाहकार के माध्यम से रोजगार संबंधित सूचनाओं को श्रमिकों एवं छात्रों को उपलब्ध कराया जायेगा। केन्द्र के माध्यम से रोजगार के अवसर के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।पहले चरण में गया, दरभंगा, डालमियानगर (रोहतास), बक्सर, नालन्दा, मुंगेर, सुपौल और पूर्णिया में सम्पर्क केन्द्र की स्थापना की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों की खोजकर उन्हें संभावित रोजगार से जोड़ने की प्राथमिकता होगी, जिन्हें योग्यता के अनुसार किसी भी रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। यदि कोई अभ्यर्थी आगे की पढ़ाई करने को तैयार हैं तो उन्हें भावी सम्भावनाओं को बताते हुए तकनीकी शिक्षा व रोजगारपरक कौशल से संबंधित विषयों की जानकारी देकर हर संभव आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सम्पर्क केन्द्र पर सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ ऑनलाइन सूचना उपलब्ध कराए जाने की भी व्यवस्था होगी।

संपर्क केंद्र में ये सुविधाएं होंगी

कम्प्यूटर, दूरभाष, बेव कैम, प्रिंटर, स्कैनर, फोटो कॉपीयर, प्रोजेक्टर, स्मार्ट स्क्रीन, वाई-फाई, प्रिंटेड एवं ऑनलाइन मैटेरियल, रोजगार समाचार (हिन्दी/अंग्रजी), कम्प्यूटर समृद्घि समाचार, प्रतियोगिता दर्पण आदि।  विश्वविद्यालय न्यूज, यूजीसी संबंधित पत्र, एनसीईआरटी से संबंधित सामग्री ।और किताब इंडिया ईयर बुक (एनबीटी) मनोरमा ईयर बुक, रोजगार एवं रोजगार प्रोफाइल से संबंधित पंपलेट/ब्रोसियर एवं अन्य अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होगा। जिला रोजगार सलाहकार के माध्यम से इसका संचालन होगा।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …