Breaking News

हनी सिंह के इस संघर्ष को सुनकर दिव्यांगों को मिलेगा एक सीख।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कुछ महीनों से bipolar disorder से जूझ रहे हनी सिंह ने डॉक्टरों को अपनी बीमारी से लड़ने में मदद करने के लिए थैंक्स कहा है। इस मुश्किल घड़ी से हनी सिंह अब उबर चुके हैं। बीमारी के दौरान का समय हनी सिंह और उनकी फैमिली के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। हालांकि अब वो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। हनी सिंह के रिहैब सेंटर जाने की भी आई थी हनी सिंह के मुताबिक, मैं अपने डॉक्टरों की टीम का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे इस बीमारी से उबरने में मदद की। इतना ही नहीं हनी सिंह ने रिकवरी के दौरान अपने हाथों से कई पोयम भी लिखी हैं, जो जल्द ही सामने आएंगी। उम्मीद है कि हनी सिंह अब जल्द ही बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले हनी सिंह के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें भी आई थीं, जिसे बाद में खुद हनी सिंह ने ही गलत बताया था। हनी सिंह ने कहा था- “सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।”क्या है Bipolar Disorder- यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान डिप्रेशन या मेन्टल डिसऑर्डर का शिकार हो जाता है। इसमें मरीज कई हफ्तों या महीनों तक अवसादग्रस्त (मेंटली डिस्टर्ब) रहता है।- बायपोलर डिसऑर्डर में पेशेंट का मूड पल-पल बदलता है। कभी वो बहुत खुश होता है तो कभी परेशान और कई बार तो पेशेंट डिप्रेशन में भी चला जाता है।कैसे हुए ठीक- ज्यादातर मेंटल डिसऑर्डर की तरह ही बायपोलर डिसऑर्डर भी डिफरेंट शेप और साइज का होता है, जिसके चलते डॉक्टरों को हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं। कई बार डॉक्टर बीमारी के सही सिम्प्टम्स (symptoms) पकड़ नहीं पाए। यही वजह रही की हनी सिंह को एक नहीं बल्कि चार बार डॉक्टर बदलने पड़े।- यो यो सिंह के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे।- बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …