Breaking News

दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :छत्तीसगढ़ में बेसहारा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को हर महीने बतौर पेंशन प्रति व्यक्ति 350 रुपए मिलते हैं। इसमें 150 रुपए की वृद्धि हुई है। वृद्ध, विधवा जैसे 22 लाख पेंशनधारियों के जुलाई से 150 रुपए बढ़ेंगे। अब इन्हें ‌500 रुपए मिलेंगे। सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा के बजट सत्र में इसका ऐलान किया था। इसका आदेश तीन-चार दिन में जारी होगा। वद्ध, विधवा जैसे 22 लाख पेंशनधारियों को तीन महीने का एरियर्स भी दिया जाएगा। ये एरियर्स अप्रैल से जून तक का होगा। इस तरह जुलाई में करीब 22 लाख पेंशनधारियों के अकाउंट में 500 रुपए आएंगे। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन बढ़ाने का प्रोसेस पूरी कर लिया है। बता दें, बजट सत्र में बघेल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। अब पेंशनधारियों के खाते में जलाई महीने से 500 रुपए पहुंचेंगे।इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना में 80 साल से ज्यादा उम्र वाले वृद्धजनों को खाते में 650 रुपए हर महीने पहुंचते है। इंदिरा गांधी निशक्तजन पेंशन योजना के हितग्राहियों को 500 रुपए हर महीने मिलते हैं। इन दोनों ही योजनाओं का बजट सत्र में उल्लेख नहीं किया गया था। इस वजह से इन योजनाओं में फिलहाल कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। हालांकि इसमें वृद्धि होने की उम्मीद है।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …