दिव्यांग भी जुड़ेंगे देश की गति और प्रगति से वंदे भारत ट्रेन में दिव्यांगों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :दिव्यांग भी जुड़ेंगे देश की गति और प्रगति से वंदे भारत ट्रेन में दिव्यांगों को आरक्षण का लाभ मिलेगा देश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में अब दिव्यांग जन के लिए भी सीट आरक्षित होगी। इसके हर एक कोच में दो सीटें दिव्यांग जन के लिए आरक्षित रहेगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय मनोचा की ओर से उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे को पत्र भी जारी किया गया है। बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिन ट्रेनों में एसी चेयरकार के दो से ज्यादा कोच है उसमें हर एक कोच में दो सीट दिव्यांगजन के लिए आरक्षित रहेगी। इसके अलावा स्लीपर श्रेणी में चार और थर्ड एसी में भी दो बर्थ आरक्षित होगी। एसी थ्री इकोनॉमी कोच में भी दो बर्थ आरक्षित रहेगी।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …