दिव्यांग बच्चे को कॉक्लियर इम्प्लांट कब लग सकता है?

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था जिससे कि दिव्यांगों के जीवन में गति और प्रगति आएगी एवं बाधाएं और दुविधा और दिव्यांगता बहुत हद तक इलाज के माध्यम से समाप्त करने की कोशिश की जाएगी बिहार की राजधानी पटना में मूक बधिर बच्चों के लिए निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट योजना क्या आपके बच्चे को सुनने में परेशानी है तो घबराये नहीं अब उसे ठीक करना संभव है, सरकार के निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट योजना से। (पाँच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह योजना है) ऐसे बच्चों के इलाज हेतु जिला स्वास्थ्य समिति में जिला समन्वयक, आर. बी. एस. के. से सम्पर्क करें अथवा अधिक जानकारी या शिकायत दर्ज करने हेतु निःशुल्क 104 पर संपर्क करें समय पर सही उपचार से आपके बच्चे का भविष्य संवर सकता है। हैलट में मूक बधिर बच्चों की मुफ्त कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी कराने का लाभ पाने के लिए पात्रता की शर्तें पूरी करनी होंगी। ईएनटी विभाग में छह लाख रुपये तक की फ्री सर्जरी कराई जा सकेगी। इसके साथ बच्चे को स्पीच थेरेपी कराई जाएगी। मूक बधिर बच्चे भी सुन और बोल सकेंगे।

Check Also

“दिव्यांग” का असली अर्थ कौन समझे?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार  : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक …