Breaking News

बिहार के पावर सेंटर में काली पट्टी बांध काम कर रहे सचिवालय कर्मी,सचिवालय सहायकों ने दिया सरकार को अल्टीमेटम

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : सरकार के नाक के नीचे आज यानि 26 फरवरी से बिहार सचिवालय के सैकड़ों कर्मी काली पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं. सचिवालय कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकरआंदोलनरत हैं. राज्य सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए के खिलाफ सचिवालय सहायकों ने मोर्चा खोल दिया है।प्रोन्नति के मामले में सरकार के उदासीन रवैये से सचिवालय कर्मियों में भारी आक्रोश है। बिहार सचिवालय सेवा संघ के कार्यकारिणी की आपात बैठक में संघ ने सरकार को 25 फरवरी तक का समय दिया था।पहले चरण में 26 से 28 फरवरी तक सभी सदस्य काला बिल्ला लगा कर काम करेंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई, तो संघ आंदोलन के लिए आगे की रणनीति तय करेगा। सचिवालय कर्मियों का कहना है कि बाधित प्रामोशन को जल्द दिया जाए। इसके अलावे पदनाम में परिवर्तन की भी  मांग है।आंदोलनरत्त कर्मी केन्द्रीय कर्मियों की तर्ज पर प्रशाखा पदाधिकारी नाम देने की मांग कर रहे हैं।

Check Also

दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 क्या है ? संपूर्ण सच्चाई।What is the Disability Rights Act of 2016? The Complete Truth

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …