Breaking News

खुशखबरी राजस्थान के नौकरी पेशा दिव्यांग जनों को मिलेगा दोगुना वाहन भत्ता।

सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot government) ने विशेष योग्यजन कर्मचारियों को महंगाई के दौर में बड़ी राहत दी है. गहलोत सरकार ने विशेष योग्यजन कर्मचारियों के वाहन भत्ते (Vehicle allowance) को 600 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है. गहलोत मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया. इसके साथ ही उदयपुर में वीभत्स हत्या के शिकार हुये कन्हैयालाल की दोनों बेटों को नौकरी दिये जाने समेत अन्य विभिन्न अहम निर्णय लिये गये हैं. कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और ममता भूपेश ने प्रेस ब्रीफिंग में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी।

Check Also

बैंक का इतिहास क्या है ? What is the history of the bank?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार : दिव्यांगों के लिए बिल्कुल निःशुल्क काम …