दिव्यांगों को अब बुनियाद केंद्र से कृत्रिम अंग

सर्वप्रथम न्यूज़ बिहार मुजफ्फरपुर : तोशियास सचिव सौरभ कुमार  के प्रयास सेजिले के दिव्यांगों को अब कृत्रिम अंग व उपकरण लेने को प्रखंडों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब उन्हें मुशहरी स्थित जिलास्तरीय बुनियाद केन्द्र से ही कृत्रिम अंग व उपकरण मिलेंगे। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग व बुनियाद केन्द्र के जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर निर्देश दिया है।विभाग के आदेश पर सही दिव्यांगों को यह सुविधा देने के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद ही दिव्यांगों को उपकरण व कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। दरअसल, पहले सभी प्रखंडों में बीडीओ के माध्यम से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण मिलता था। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से इन उपकरणों की खरीदारी कर प्रखंडवार भेजा जाता था। हाल में विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलास्तरीय बुनियाद केन्द्र से ही इस सुविधा को देने का निर्णय लिया गया है। इन उपकरणों के बंदरबांट पर भी रोक लगेगी। कोषांग के सहायक निदेशक ब्रजभूषण कुमार ने बताया कि सत्र 2019-20 के लिए अब दिव्यांगों को बुनियाद केन्द्र में आवेदन देना होगा। इसके लिए विभाग के आदेश पर आवेदन की तिथि निकाली जाएगी। केन्द्र में आए आवेदनों को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग को उपलब्ध कराना होगा। आवेदनों को स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद दिव्यांगों के बीच उपकरण बांटे जाएंगे।

 

Check Also

दिव्यांग आरक्षण नियम क्या है ?

🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांग आरक्षण क्यों आया जानते हो? इसके …