सर्वप्रथम न्यूज़ सौरभ कुमार :सार्वजनिक स्थलों पर अक्सर दिव्यांग (Blind) यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने उनकी सहूलियत के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खास व्यवस्था की है. ऐसे यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशन पर ब्रेल लिपि इंडिकेटर लगाया गया है, जिससे कि वे रेलवे स्टेशन के नक्शे को समझ सकें.चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऐसे दिव्यांग यात्रियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करवाने के मकसद से अब ब्रेल लिपि में दिशानिर्देश लिखे गए हैं. रेलवे की ओर से प्लेटफार्म तक आसानी से जाने के लिए प्रवेश द्वार, पीने का पानी, लिफ्ट, एस्कलेटर और सीढ़ियों के पास ब्रेल लिपि में साइन बोर्ड लगाए गए हैं ताकि यात्री आसानी से उस जगह पहुंच पाएं यहां वे जाना चाहते हैं. प्लेटफॉर्म नंबर 1 से लेकर सभी प्लेटफार्म पर यह बोर्ड लगा दिए गए हैं. इसका उद्घाटन अंबाला मंडल के DRM गुरिंदर मोहन सिंह ने किया. गुरिंदर मोहन ने कहा कि इस सुविधा को लेकर रेलवे की तरफ से 1 साल से प्लानिंग चल रही थी जो अब जाकर पूरी हुई है. रेलवे ने पहले ही ट्रेनों के कोचों में ब्रेल लिपि में सीट नंबर लिखे थे ताकि ब्लाइंड यात्री आसानी से सीट तक पहुंच जाएं. चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऐसा कराने के लिए कई बार दिव्यांग यात्रियों की ओर से रेलवे बोर्ड मंडल में अपील की गई थी. इसके साथ ही नॉर्दर्न रेलवे के जीएम की तरफ से भी ब्रेल लिपि में साइन को लगाने की बात कही गई थी
Check Also
दिव्यांग आरक्षण नियम क्या है ?
🔊 Listen to this सर्वप्रथम न्यूज सौरभ कुमार : दिव्यांग आरक्षण क्यों आया जानते हो? इसके …
Sarvpratham News Latest Online Breaking News
